इस्लामाबाद. पाकिस्तान के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक
कराची स्थित जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार देर रात कुछ आतंकवादियों
ने हमला बोल दिया। इनके और पाक सुरक्षा बलों के बीच करीब साढ़े 5 घंटे तक
गोलीबारी चली, जिसमें 13 नागरिकों की मौत हो गई। दस आतंकवादी भी ढेर कर दिए
गए। अधिकारियों ने सोमवार सुबह ऑपरेशन खत्म होने का एलान किया, लेकिन एक
पाक न्यूज चैनल ने कहा है कि एयरपोर्ट पर एक बार फिर फायरिंग शुरू हो गई
है। बताया जा रहा है कि तीन आतंकवादी अभी भी इमारत के अंदर हैं।
हर जगह हाई अलर्ट
पुलिस की यूनिफॉर्म में आए ये आतंकवादी मशीनगन और रॉकेट लॉन्चरों से
लैस थे। अधिकारियों का कहना है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया
गया है। पाक के सभी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, भारत
में भी सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया।
विस्फोटकों से लदे थे आतंकी
एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि सभी आतंकवादी हवाई अड्डों की
सुरक्षा में तैनात एयरफोर्स सिक्ुयरिटी फोर्स की वेषभूषा में पहुंचे थे।
उनके शरीर पर भारी मात्रा में विस्फोटक भी लगे हुए थे। सुरक्षा बलों ने जब
इन्हें गोली मारी तो इनके शरीर में धमाका हो गया। एयरपोर्ट एरिया में
दाखिल होने के बाद आतंकवादियों ने दो अलग हिस्सों में मोर्चा ले लिया था।
बाद में आतंकवादियों के खात्मे के बाद सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में
लॉन्चर, हथगोले, मशीनगन वगैरह बरामद किए।
तहरीक-ए- तालिबान ने ली जिम्मेदारी
आतंकवादी संगठन तहरीक-ए- तालिबान ने इस हमले के लिए जिम्मेदारी ली है। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब पाक की नवाज शरीफ सरकार स्थानीय तालिबानी धड़े से शांति वार्ता करने वाली है। आतंकवादी हमला इतना जबर्दस्त था कि रात भर धमाके और गोेलियां की आवाजें सुनाई देती रहीं। काफी दूर से ही एयरपोर्ट पर आग की लपटें उठती नजर आईं। एयरपोर्ट के वीआईपी टर्मिनल पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को पाक सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

वीआईपी टर्मिनल पर काबू करना चाहते थे आतंकी
सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री कईम अली शाह ने बताया कि सभी आतंकवादी
पूरी तरह प्रशिक्षित थे और उन्होंने बेहद योजनाबद्ध तरीके से हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आतंकवादियों की मंशा एयरपोर्ट पर खड़े
विमानों को तबाह करना था, लेकिन वे ऐसा करने में नाकाम रहे। वहीं, पाक
मिलिट्री का कहना है कि पूरे एयरपोर्ट के सैनिटेशन की प्रक्रिया जारी है
ताकि सिविल एविएशन अथॉरिटी और एयरपोर्ट पुलिस को वापस से संचालन की कमान
सौंपी जा सके।
फोटो: आतंकवादी हमले में घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल ले जाया गया

0 comments:
Post a Comment