This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Sunday, 8 June 2014

राष्ट्रपति ने रखा नयी सरकार का पूरा एजेंडा सबका साथ सबका विकास

राष्ट्रपति ने रखा मोदी सरकार का एजेंडा, महंगाई से निजात सबसे बड़ी प्राथमिकता
नई दिल्ली. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में अपने संबोधन के दौरान महंगाई से निपटने को नई सरकार के सामने सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। दोनों सदनों के संयुक्‍त सत्र को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने मोदी सरकार के एजेंडे को पेश किया।
बता दें कि अभिभाषण के बाद दोनों सदनों के महासचिव अभिभाषण की प्रति पटल पर रखेंगे। भाजपा की ओर से मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा में और राजीव प्रताप रुडी लोकसभा में बहस की शुरुआत करेंगे।
 
राष्‍ट्रपति की ओर से अहम एलान 
 
-कश्‍मीरी पंडितों के उनकी जमीन पर वापसी लौटने की दिशा में हर संभव मदद की जाएगी। 
 
-नॉर्थ ईस्‍ट में घुसपैठ की समस्‍या को प्राथमिकता देकर निपटा जाएगा। 
 
-नई सरकार संसद में महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन के लिए प्रतिबद्ध है। 
 
-महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति। 
 
-बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की होगी शुरुआत। 
 
-मदरसों के आधुनिकीकरण की दिशा में काम किया जाएगा। 
-सरकार हर राज्‍य में नए आईआईटी और आईआईएम खोलेगी। 

-स्‍वच्‍छ भारत मिशन की शुरुआत की जाएगी। 

-खेलों को स्कूल के पाठ्यक्रम का हिस्‍सा बनाया जाएगा। 

-जल संसाधनों की सुरक्षा को अहम प्राथमिकता। 
 
-गरीबी घटाई नहीं जाएगी, बल्कि खत्‍म की जाएगी। 

-गांवों में जीवन स्‍तर को बेहतर करने, पंचायती राज सिस्‍टम को ताकत दी जाएगी।

-जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। 

-सबसे बड़ी चुनौती है गरीबी खत्‍म करना। 

-सरकार 'मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्‍सीमम गवर्नेंस'  के मंत्र पर काम करेगी। 
 
चीन से मुकाबले के लिए मोदी ने बताए तीन 'एस'
सोमवार को चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन से मुकाबले के लिए देश को 'तीन-एस' का मंत्र दिया है। तीन-एस यानी स्किल, स्केल और स्पीड।
मोदी ने रविवार को अपने निवास सात रेसकोर्स रोड पर आयोजित पहले कार्यक्रम के दौरान कहा, 'देश की 65 फीसदी आबादी 35 साल से कम की है। इसकी प्रतिभा का सही इस्तेमाल हो, इसके लिए युवाओं के 'स्किल डेवलपमेंट' पर ध्यान देना होगा। लक्ष्य तय करते वक्त दायरा यानी 'स्केल' बड़ा हो। निर्धारित लक्ष्यों को तेजी से मतलब 'स्पीड' से पूरा करें। ये तीन प्राथमिकताएं होनी चाहिए।' 
 
भारत-चीन के बीच रिश्‍ते की नई पहल 
 भारत और चीन ने रिश्ते सुधारने की नई पहल की है। अगले छह माह में दोनों देशों के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री आपस में मिलेंगे। हालांकि इसकी अभी तारीखें तय नहीं की गई हैं। रविवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी और भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अगली मुलाकात का कैलेंडर बनाने का फैसला किया।
 
फाइल फोटो: राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी

LIVE: कराची एयरपोर्ट पर फिर फायरिंग, 23 की मौत, तीन आतंकी अब भी अंदर

इस्‍लामाबाद. पाकिस्‍तान के सबसे व्‍यस्‍त एयरपोर्ट में से एक कराची स्थित जिन्‍ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार देर रात कुछ आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। इनके और पाक सुरक्षा बलों के बीच करीब साढ़े 5 घंटे तक गोलीबारी चली, जिसमें 13 नागरिकों की मौत हो गई। दस आतंकवादी भी ढेर कर दिए गए। अधिकारियों ने सोमवार सुबह ऑपरेशन खत्‍म होने का एलान किया, लेकिन एक पाक न्‍यूज चैनल ने कहा है कि एयरपोर्ट पर एक बार फिर फायरिंग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन आतंकवादी अभी भी इमारत के अंदर हैं।
हर जगह हाई अलर्ट 
पुलिस की यूनिफॉर्म में आए ये आतंकवादी मशीनगन और रॉकेट लॉन्‍चरों से लैस थे। अधिकारियों का कहना है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पाक के सभी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, भारत में भी सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया। 
विस्‍फोटकों से लदे थे आतंकी 
एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि सभी आतंकवादी हवाई अड्डों की सुरक्षा में तैनात एयरफोर्स सिक्‍ुयरिटी फोर्स की वेषभूषा में पहुंचे थे। उनके शरीर पर भारी मात्रा में विस्‍फोटक भी लगे हुए थे। सुरक्षा बलों ने जब इन्‍हें गोली मारी तो इनके शरीर में धमाका हो गया। एयरपोर्ट एरिया में दाखिल होने के बाद आतंकवादियों ने दो अलग हिस्‍सों में मोर्चा ले लिया था। बाद में आतंकवादियों के खात्‍मे के बाद सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में लॉन्‍चर, हथगोले, मशीनगन वगैरह बरामद किए।

तहरीक-ए- तालिबान ने ली जिम्‍मेदारी 
आतंकवादी संगठन तहरीक-ए- तालिबान ने इस हमले के लिए जिम्‍मेदारी ली है। यह हमला ऐसे वक्‍त में हुआ है, जब पाक की नवाज शरीफ सरकार स्‍थानीय तालिबानी धड़े से शांति वार्ता करने वाली है। आतंकवादी हमला इतना जबर्दस्‍त था कि रात भर धमाके और गोेलियां की आवाजें सुनाई देती रहीं। काफी दूर से ही एयरपोर्ट पर आग की लपटें उठती नजर आईं। एयरपोर्ट के वीआईपी टर्मिनल पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को पाक सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
वीआईपी टर्मिनल पर काबू करना चाहते थे आतंकी 
सिंध प्रांत के मुख्‍यमंत्री कईम अली शाह ने बताया कि सभी आतंकवादी पूरी तरह प्रश‍िक्षित थे और उन्‍होंने बेहद योजनाबद्ध तरीके से हमला बोला। मुख्‍यमंत्री ने यह भी बताया कि आतंकवादियों की मंशा एयरपोर्ट पर खड़े विमानों को तबाह करना था, लेकिन वे ऐसा करने में नाकाम रहे। वहीं, पाक मिलिट्री का कहना है कि पूरे एयरपोर्ट के सैन‍िटेशन की प्रक्रिया जारी है ताकि सिविल एविएशन अथॉरिटी और एयरपोर्ट पुलिस को वापस से संचालन की कमान सौंपी जा सके।  
फोटो: आतंकवादी हमले में घायल सुरक्षाकर्मी को अस्‍पताल ले जाया गया